लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः NSG के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, सदमे में पत्नी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2022 07:52 IST

हरियाणा के रोहतक के मूल निवासी 35 वर्षीय विक्रम एनएसजी के हाउसकीपिंग विभाग में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि वह 2004 से एनएसजी में तैनात हुए। सहायक उप-निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा, "अभी तक मकसद का पता नहीं चला है, मृतक की पत्नी सदमे में है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के रोहतक के मूल निवासी 35 वर्षीय विक्रम एनएसजी के हाउसकीपिंग विभाग में तैनात थेसहायक उप-निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा, अभी तक मकसद का पता नहीं चला हैपुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी सदमे में है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है

गुरुग्रामः हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी शिविर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी सदमे में है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

हरियाणा के रोहतक के मूल निवासी 35 वर्षीय विक्रम एनएसजी के हाउसकीपिंग विभाग में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि वह 2004 से एनएसजी में तैनात हुए। सहायक उप-निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा, "अभी तक मकसद का पता नहीं चला है, मृतक की पत्नी सदमे में है क्योंकि घटना के बाद से उसका बयान दर्ज नहीं किया गया है। हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।"

जांच अधिकारी ने कहा, "मामले में जांच जारी है। हम घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और अन्य कोणों से भी जांच चल रही है। रोहतक में उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।"

टॅग्स :हरियाणाRohtakक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल