लाइव न्यूज़ :

एनआरसी विवाद: विदेशी घोषित किए गए पूर्व सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह नजरबंदी केंद्र से रिहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 17:25 IST

मोहम्मद सनाउल्लाह करीब 30 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने असम बॉर्डर पुलिस में भी सेवाएं दी हैं। पिछले महीने सनाउल्लाह पर आरोप लगा था कि वह अवैध रूप से देश में रह रहे हैं। उन्हें विदेशी घोषित कर असम के डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद सनाउल्लाह करीब 30 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं।बीती 23 मई को एक अधिकरण ने उन्हें विदेशी नागरिक घोषित किया था।

पूर्व भारतीय सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह को असम स्थित नजरबंदी केंद्र से रिहा कर दिया गया है। उन पर विदेशी होने के आरोप लगे हैं। बीती 23 मई को एक अधिकरण ने उन्हें विदेशी नागरिक घोषित किया था। शुक्रवार (7 जून) को सनाउल्लाह को गुवाहाटी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

बता दें कि इस मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, चुनाव आयोग, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के अधिकारियों और असम सीमा पुलिस के जांच अधिकारी चंद्रमल दास को भी नोटिस जारी किया है। 

मोहम्मद सनाउल्लाह करीब 30 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने असम बॉर्डर पुलिस में भी सेवाएं दी हैं। पिछले महीने सनाउल्लाह पर आरोप लगा था कि वह अवैध रूप से देश में रह रहे हैं। उन्हें विदेशी घोषित कर असम के डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया था। 

सनाउल्लाह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर उनके लिए समर्थन देखा गया था। 

सनाउल्लाह को 20 हजार रुपये के जमानत बॉन्ड भरने और और दो स्थानीय जमानतदार पेश करने के बाद रिहा किया गया। अदालत ने अधिकारियों को सनाउल्लाह को अंतरिम जमानत पर रिहा करने से पहले उनके बॉयोमीट्रिक्स और उंगलियों के निशान प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।

यह भी निर्धारित किया गया कि रिहाई के बाद, सनाउल्ला कामरूप (सीमा) के पुलिस अधीक्षक को सूचना दिए बिना और उनकी मंजूरी लिए बिना  कामरूप (ग्रामीण) और कामरूप (मेट्रो) जिलों के क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार से बाहर नहीं जाएंगे।

शनिवार सुबह गोलपारा नजरबंदी केंद्र से अपनी रिहाई के बाद, सनाउल्ला को गुवाहाटी के बाहरी इलाके में अमीनगांव स्थित कामरूप (सीमा) के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए भेजा गया।

टॅग्स :एनआरसीअसमगुवाहाटीइंडियाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी