लाइव न्यूज़ :

सावन के महीने में लालू के बेटे तेज प्रताप यादव बने 'भगवान शिव', देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2018 13:01 IST

आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप भी शिव जी  की भक्ति में डूबे हुए हैं। 

Open in App

पटना, 31 जुलाई:  सावन की महीने में हर कोई भगवान शंकर की भक्ति में डूबा नजर आता है। ऐसे में इन दिनों आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप भी शिव जी  की भक्ति में डूबे हुए हैं। 

वह देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भोले की भक्ति में डूबे नजर आए हैं। इससे पहले उन्होंने पटना के शिवालय में पूजा-अर्चना की। अहम बात ये है कि उन्होंने भगवान शंकर की तरह की वेशभूषा बना रखा था और डमरू भी बजाया। सोशल मीडिया पर उनका ये रूप सामने आते ही छा गया है। लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी इस पर पेश कर रहे हैं। वह सावन के पहले सोमवार को शिव जी की वेशभूषामें पूजा करने पहुंचे थे।

इससे पहले ही तेज प्रताप 'कृष्ण' रूप में नजर आए थे, जिसमें वो मीडिया वालों के लिए बांसुरी बजा रहे थे। वहीं, तेजप्रताप जब मथुरा गए थे और वहां उन्होंने कृष्ण भक्ति पर लोगों का खूब मनोरंजन किया थाष तेज प्रताप के कृष्ण अवतार को देखते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें कन्हैया कहकर संबोधित किया था।

हाल ही में तेजप्रताप यादव राजधानी पटना में साइकिल रैली के दौरान अचानक गिर पड़े थे। ये नजारा रैली में शामिल लोग भी खड़े होकर देखने लगे। हालांकि तेजप्रताप यादव को कोई भी चोट नहीं लगी । तेजप्रताप यादव साइकिल रैली में गिरने के बाद दोबार उठकर साइकिल पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ चल दिए।

 दरअसल 26 जुलाई की सुबह ही साइकिल यात्रा पर तेज प्रताप यादव निकले और उन्होंने मीडिया से कहा कि साइकिल यात्रा करनी चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है और आप हमेशा फिट रहते हैं। 

 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव