लाइव न्यूज़ :

यूपी में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात बदमाश लालू यादव, सिर पर था एक लाख रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: April 28, 2021 10:51 IST

बदमाश लालू यादव का बिहार और यूपी के पूर्वांचल इलाकों में आतंक था। उसे बुधवार तड़के यूपी पुलिस ने मऊ जिले में एनकाउंटर में मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्दे मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र स्थित भंवरेपुर के पास एनकाउंटर में मारा गया बदमाश लालू यादवपुलिस ने बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर बदमाश को घेर लिया था, इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल कुछ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है

लखनऊ: बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बना एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बुधवार तड़के मऊ जिले में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाश लालू यादव का तड़के करीब साढ़े तीन बजे मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र स्थित भंवरेपुर के पास घेराव किया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चिरैयाकोट थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक अमित मिश्रा और कॉन्स्टेबल विवेक सिंह पर गोली चलायी गई लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वे सभी बच गए।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल कुछ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

गौरतलब है कि एक लाख रुपये के इनामी बदमाश लालू यादव का बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में खासा आतंक था। उस पर मऊ जिले में आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या के साथ-साथ हत्या के प्रयास और जौनपुर में दो करोड़ रुपए की डकैती तथा एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर 25 लाख रुपए लूटने समेत कुल 82 मुकदमे दर्ज थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता