लाइव न्यूज़ :

नोशन प्रेस ने लॉकडाउन के दौरान 30 हजार लेखकों को पुस्तक प्रकाशित कर बेचने में सक्षम बनाया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:37 IST

Open in App

कोयंबटूर, 25 जून ‘डू इट योरसेल्फ सेल्फ पब्लिशिंग’ प्लेटफॉर्म की शुरूआत कर तमिलनाडु के नोशन प्रेस ने लॉकडाउन के दौरान करीब 30 हजार लेखकों को उनके पुस्तकों का प्रकाशन कर उन्हें बेचने में सक्षम बनाया है ।

अप्रैल 2019 में शुरू हुये नोशन प्रेस अब तक 50 करोड़ रुपये मूल्य की कृतियों का प्रकाशन कर चुका है, खास तौर से लॉकडाउन के दौरान ।

सेल्फ-पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म एक महीने में रिकॉर्ड 2,000 किताबों का प्रकाशन कर रहा है, अर्थात हर 25 मिनट में एक नई किताब प्रकाशित हो रही है।

इसके सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन वाल्साकुमार ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि दो साल पहले जब से इस प्लेटफॉर्म की शुरूआत हुयी है, लेखक अपना ब्रांड बनाने के लिये इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और लेखन की अपनी विशेषज्ञता एवं जुनून को आय में बदल रहे हैं ।

बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘ नोशन प्रेस के माध्यम से पुस्तक बेच कर हमारे शीर्ष लेखक दस लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है कि लेखक अपनी किताबें अंग्रेजी, ​हिंदी, तमिल एवं अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित करवा सकते हैं । इसमें कहा गया है कि सबसे लोकप्रिय शैलियों में रहस्य और थ्रिलर, रोमांस, जीवनी, प्रबंधन पुस्तकें, व्यवसाय स्वयं सहायता और कविता आदि हैं ।

बयान के मुताबिक, नोशन प्रेस के सहायक उपाध्यक्ष (प्रकाशन) शिराज अब्दुल ने कहा, ‘‘हमारे पास साढ़े तीन लाख लेखक हैं और हम फायदे का 70 फीसदी अपने ​लेखकों को देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू