लाइव न्यूज़ :

जदयू में जारी हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना, नीतीश कुमार फिर बन सकते हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2026 16:20 IST

जदयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापस लेने की तारीख निर्धारित की गई है।

Open in App

पटना: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में नीतीश कुमार ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।

जदयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापस लेने की तारीख निर्धारित की गई है। अगर अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 

इस चुनाव को लेकर दिल्ली स्थित जदयू के पार्टी कार्यालय में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रक्रिया को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।  राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मौजूदा हालात में नीतीश कुमार का फिर से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। 

नीतीश कुमार फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री भी है। हालांकि जल्द ही वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य रहते हुए पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष