लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कांग्रेस सांसद ने कहा-देश को गुमराह किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 19:05 IST

सूत्रों ने बताया कि टैगोर ने लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने कहा कि लोकसभा महासचिव को नोटिस प्राप्त हो गया है और हम इस मामले को आगे ले जायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने जानबूझकर और इरादतन संसद को गुमराह करने के लिये राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से उद्धृत किया।कांग्रेस नेता ने कहा कि सदन को गुमराह करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बलात्कार मामलों को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के संबंध में 13 दिसंबर को सदन को ‘गुमराह’ करने के लिये केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

सूत्रों ने बताया कि टैगोर ने लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने कहा कि लोकसभा महासचिव को नोटिस प्राप्त हो गया है और हम इस मामले को आगे ले जायेंगे।

याचिका में कहा गया है, ‘‘ लोकसभा में कामकाज और प्रक्रिया के नियमों की नियम संख्या 222 के तहत मैं कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा में 13 दिसंबर 2019 को सदन में हस्तक्षेप करते हुए दिये गए बयान के लिये विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि सदन में मंत्री द्वारा कही गई बातें ‘पूरी तरह से गलत’ थीं। उन्होंने जानबूझकर न केवल सदन के सदस्यों को बल्कि पूरे देश को गुमराह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी ने 12 दिसंबर को एक चुनावी रैली में अपने भाषण में भारत की महिलाओं से बलात्कार करने का आह्वान किया।

मंत्री ने जानबूझकर और इरादतन संसद को गुमराह करने के लिये राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से उद्धृत किया।’’ तमिलनाडु के विरुदुनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता के रूप में राहुल देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों और सरकार द्वारा इन्हें रोकने में विफल रहने की ओर इशारा कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सदन को गुमराह करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 से पहले अपनी चुनावी सभा में दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ बता चुके हैं।

टैगोर ने इसके साथ ही 12 दिसंबर के राहुल गांधी के भाषण और साल 2014 में नरेन्द्र मोदी के भाषण की क्लिप भी संलग्न की। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने आदरपूर्वक तथ्य रखे हैं और इस संबंध में नोटिस स्वीकार की जाए तथा इस मामले को विशेषाधिकार संबंधी समिति को भेजा जाए ताकि कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सदन को गुमराह करने के मामले में प्रक्रिया शुरू की जा सके।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारसंसदकांग्रेसनरेंद्र मोदीस्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील