लाइव न्यूज़ :

सोवन चटर्जी के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चिंतित नहीं: घोष

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:57 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जून शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी की तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह उन लोगों के बारे में चिंतित नहीं है जो स्थिति के अनुकूल होने पर पार्टी में शामिल हुए और बाद में चले गये।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘वफादार नेता अभी भी पार्टी के साथ हैं।’’

मुकुल रॉय के नक्शेकदम पर चलते हुए चटर्जी की तृणमूल कांग्रेस में वापसी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा, ‘‘ये व्यक्ति किसी भी तरह से भगवा पार्टी को समृद्ध करने में विफल रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां जाते हैं। वे हमारे संगठन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते।’’

वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व महापौर ने इस साल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और तब से वह सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं है। चटर्जी ने सोमवार शाम को तृणमूल कांग्रेस के अपने पूर्व सहयोगी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की थी। उनके साथ उनकी दोस्त बैसाखी बनर्जी भी थीं।

बैसाखी बनर्जी ने नारद स्टिंग मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सोवन को तीन अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके साथ खड़े होने के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?