लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मंत्री का खुद को जंजीर से बने कोड़े मारने का वीडियो हुआ वायरल, आलोचना हुई तो बोले- यह अंधविश्वास नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2022 11:11 IST

दरअसल गुजरात के मंत्री अरविंद रैयानी ने गुरुवार को राजकोट में एक धार्मिक सभा में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने परंपरा के मुताबिक खुद को कोड़े मारे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कांग्रेस ने उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया...

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मंत्री अरविंद रैयानी ने कहा कि आस्था और अंधविश्वास के बीच एक पतली रेखा है।भाजपा नेता ने कहा कि मैं बचपन से ही देवता का कट्टर भक्त रहा हूं गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने मंत्री की कार्रवाई को अवैज्ञानिक और एक ओझा जैसी हरकत बताया

अहमदाबादः गुजरात के मंत्री अरविंद रैयानी का जंजीरों से खुद को कोड़े मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के माध्यम से लोग उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मंत्री ने कहा कि उनके इस कृत्य को अंधविश्वास कहना गलत है। 

दरअसल मंत्री अरविंद रैयानी गुरुवार को राजकोट में एक धार्मिक सभा में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने परंपरा के मुताबिक खुद को कोड़े मारे। इसका वीडियो सामने आया तो मंत्री की आलोचना हुई। जिसपर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने आत्म-दंड की कार्रवाई की जो देवता की पूजा का एक हिस्सा होता है। मंत्री ने कहा, "मैं बचपन से ही देवता का कट्टर भक्त रहा हूं। मेरा परिवार हमारे पैतृक गांव में इस तरह की धार्मिक सभाओं का आयोजन करता है। बकौल मंत्री- ''आप इसे (मेरे कृत्य) अंधविश्वास नहीं कह सकते। हम सिर्फ अपने देवता की पूजा कर रहे थे।"

भाजपा नेता ने कहा कि आस्था और अंधविश्वास के बीच एक पतली रेखा है। वहीं गुजरातकांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने उनकी कार्रवाई को अवैज्ञानिक और एक ओझा जैसी हरकत बताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री इस तरह की अवैज्ञानिक चीजें करके अंधविश्वास फैला रहे हैं। दोशी ने कहा, "मंत्री होने के बावजूद रैयानी इस तरह की अवैज्ञानिक हरकतें कर अंधविश्वास फैला रहे थे। वह एक ओझा की तरह अंधविश्वास फैला रहे थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।"

उधर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता याग्नेश दवे ने मंत्री का बचाव ये कहते हुए किया कि कांग्रेस को आस्था और अंधविश्वास के बीच के अंतर को समझने की जरूरत है। दवे ने कहा, "यह किसी की व्यक्तिगत धार्मिक आस्था का मामला है। एक पतली रेखा है जो आस्था और अंधविश्वास को अलग करती है। हर किसी के पास अपने देवताओं की पूजा करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। पारंपरिक अनुष्ठानों को अंधविश्वास नहीं कहा जाना चाहिए। कांग्रेस को धार्मिक भावनाओं को आहत करने से बचना चाहिए।"

टॅग्स :गुजरातBJPवायरल वीडियोकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो