लाइव न्यूज़ :

'सिर्फ नाम नहीं, कुछ समय निकालकर हादसों के रोकथाम..', UP के 8 स्टेशनों के नाम बदलने पर अखिलेश यादव बोले

By आकाश चौरसिया | Updated: August 28, 2024 10:05 IST

उत्तर प्रदेश के अंतर्गत उत्तर रेलवे में आने वाले जिन स्टेशनों के नाम अब नए होंगे उनमें कासिमपुर हॉल्ट, जायस, मिसरौली, बनी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हॉल्ट और फुरसतगंज शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के इन 8 स्टेशनों के बदले गए नाम अब इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी ऐसे में उन्होंने कहा कि रेल हादसों के रोकथाम पर विचार करें

लखनऊ: नॉर्दन रेलवे ने 27 अगस्त को ऑर्डर जारी करके उत्तर प्रदेश के आठ रेलवे स्टेशन के नाम बदलने का ऐलान किया। इस निर्णय को प्राधिकारी द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उत्तर रेलवे द्वारा हामी भरी गई और ये सभी उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन में आने वाले स्टेशनों के नाम हैं। अब ऐसे में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार रेल हादसों के रोकथाम पर विचार करे। 

उत्तर प्रदेश के अंतर्गत उत्तर रेलवे में आने वाले जिन स्टेशनों के नाम अब नए होंगे उनमें कासिमपुर हॉल्ट, जायस, मिसरौली, बनी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हॉल्ट और फुरसतगंज शामिल हैं।

स्टेशन और उनके नए नाम ये हैं- 

1. कासिमपुर हॉल्ट का नाम बदलकर जायस सिटी हुआ

2. जयस का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया है

3. मिसरौली का नाम बदलकर माँ कालिकन धाम हुआ

4. बानी का नाम बदलकर स्वामी परमहंस 

5. निहालगढ़ का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी कर दिया गया है

6. अकबरगंज का नाम बदलकर माँ अहोरवा भवानी धाम रखा गया

7. वजीरगंज हॉल्ट का नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान 

8. फुरसतगंज का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है

आदेश में आगे कहा गया, "आईआरसीए, नई दिल्ली द्वारा जारी "भारत में रेलवे स्टेशनों की वर्णमाला सूची" में दिखाई देने वाले रेलवे स्टेशनों के संख्यात्मक कोड अपरिवर्तित रहेंगे।"

अब इस पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहाअखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, "भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम नहीं, हालात भी बदलें। और जब नाम बदलने से फुरसत मिल जाएं तो रिकॉर्ड कायम करते रेल-एक्सीडेंट्स के हादसों के रोकथाम के लिए भी कुछ समय निकालकर विचार करें"।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशRailway MinistryलखनऊBJPAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर