लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'भाजपा के कई विधायक असंतुष्ट हैं', कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर बोलीं पंकजा मुंडे

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2023 18:32 IST

महाराष्ट्र की राजनीति में हालिया घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए, मुंडे ने कहा कि इन दिनों "नए प्रयोग" हो रहे हैं। भाजपा के पास 105 विधायक हैं। उनमें से कई असंतुष्ट हैं लेकिन डर के कारण बोल नहीं सकते।

Open in App
ठळक मुद्देमुंडे ने कहा, पार्टी के द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा नेता 2 माह की छुट्टी पर जा रही हैंभाजपा महासचिव ने दावा है कि पार्टी के कई विधायक असंतुष्ट हैंउन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को खारिज किया

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापठक के बीच भारतीय जनता पार्टी की महासचिव पंकजा मुंडे कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को खारिज किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा नेता 2 माह की छुट्टी पर जा रही हैं। उनका दावा है कि पार्टी के कई विधायक असंतुष्ट हैं।

शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुंडे ने कहा कि वह उस चैनल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी जिसने खबर दी थी कि वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिली थीं। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी से नाखुश होने की लगातार खबरें आती रहती हैं। उन्होंने कहा, "ऐसी चर्चाएं क्यों होती हैं? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे कई बार पार्टी कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया है? मुझे नजरअंदाज किया गया है और पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए कि क्यों।"

उन्होंने कहा, "मैंने 20 वर्षों तक पार्टी के लिए अथक परिश्रम किया है और इसके बावजूद, मेरी नैतिकता पर सवाल उठाए जाते हैं और अफवाहें फैलाई जाती हैं। मैं कसम खाता हूं कि मैं कभी सोनिया गांधी या राहुल गांधी से नहीं मिली। मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हो रही हूं। मैं जो भी करूंगी, खुलकर करूंगी। बीजेपी की विचारधारा मेरे खून में है और मैं अटल बिहारी वाजपेयी और गोपीनाथ मुंडे के दिखाए रास्ते पर चल रही हूं।

महाराष्ट्र की राजनीति में हालिया घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए, मुंडे ने कहा कि इन दिनों "नए प्रयोग" हो रहे हैं। भाजपा के पास 105 विधायक हैं। उनमें से कई असंतुष्ट हैं लेकिन डर के कारण बोल नहीं सकते। नरेंद्र मोदी ने कहा था 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' (मैं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा) और लोगों को वह नारा पसंद आया था।

उन्होंने घोषणा की, "मैंने पहले कहा था कि अगर मुझे अपनी विचारधाराओं से समझौता करना पड़ा तो मैं राजनीति छोड़ने में कभी संकोच नहीं करूंगी। मैं दो महीने की छुट्टी पर जा रही हूं।" वहीं इस बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि उनकी पार्टी में कई लोग लंबे समय तक राकांपा के खिलाफ लड़े हैं और वे इसके साथ भाजपा के गठबंधन को तुरंत स्वीकार नहीं करेंगे। फड़नवीस ने कहा कि भाजपा नेतृत्व पंकजा मुंडे से बात करेगा। 

टॅग्स :पंकजा मुंडेदेवेंद्र फड़नवीसMaharashtra BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत