लाइव न्यूज़ :

भारत में 2024 तक सभी लोगों को नहीं मिल पाएगी कोरोना वैक्सीन!, जानें सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2020 16:56 IST

अभी जो हालात हैं, उसे देखते हुए सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी के मालिक अदार पूनावाला ने कहा कि ऐसी स्थिति में दुनिया भर में लोगों को वैक्सीन देने में 4 से 5 साल लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअदार पूनावाला ने यह भी कहा है कि एक बार वैक्सीन तैयार भी हो जाए तो भी इसे एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए कोल्ड चैन की व्यवस्था होती है।अदार पूनावाला का कहना है कि दवा कंपनियों ने अपनी उत्पादक क्षमता को मांग के मुताबिक नहीं बढ़ाई है।पुणे स्थित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन के उत्पादन के लिए पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समझौता किया है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से भारत में हर रोज 80 हजार से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। 

ऐसे समय में जब देश में लोग कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। ठीक इसी समय दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

फाइनेंशियल टाइम्स की मानें तो अदार पूनावाला का कहना है कि दवा कंपनियों ने अपनी उत्पादक क्षमता को मांग के मुताबिक नहीं बढ़ाई है। ऐसे में इस समय जो हालात हैं, उसे देखते हुए पूनावाला ने कहा कि ऐसी स्थिति में दुनिया भर में लोगों को वैक्सीन देने में 4 से 5 साल लगेंगे। इसका अर्थ है कि 2024 तक आम लोगों को कोरोना वैक्सीन देना संभव हो पाएगा। 

इसके साथ ही पूनावाला ने यह भी कहा है कि एक बार वैक्सीन तैयार भी हो जाए तो भी इसे एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए कोल्ड चैन की व्यवस्था होती है। इस समय देश में आपूर्ति के लिए मैं यह व्यवस्था नहीं देख पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमें दु:ख होता है कि देश की कंपनी होकर भी जिसके पास लोगों के लिए वैक्सीन तैयार करने की पूरी क्षमता है, लेकिन फिर भी हम कम समय में लोगों तक सुविधाओं के आभाव में वैक्सीन तैयार कर नहीं पहुंचा पाएंगे।

दुनियाभर में अब तक कुल 1,96,25,959 लोग ठीकआंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में अब तक कुल 2,90,06,033 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,96,25,959 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में कोविड-19 से अब तक 9,24,105 लोगों की मौत हो चुकी है। 

तीसरे स्थान पर है अमेरिकादुनियाभर के कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की तालिका के अनुसार भारत में 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और वह पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर ब्राजील (37,23,206) और तीसरे पर अमेरिका (24,51,406) है। 

भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 78 प्रतिशतकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 78 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो दर्शाता है कि भारत में संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं। 

मंत्रालय ने बयान में कहा, ''बीते 24 घंटे के दौरान 77,512 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 37,80,107 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों और संक्रमितों के बीच अंतराल लगातार बढ़ रहा है। आज यह 28 लाख (27,93,509) के करीब पहुंच गया है।'' 

मंत्रालय ने कहा कि देश में जितने लोग संक्रमण से उबरे हैं, उनमें लगभग 60 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से हैं। भारत में अब भी 9,86,598 लोग वायरस से संक्रमित हैं। देश में 48,46,427 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके है।  

कोरोना से 928,287 लोगों की मौत

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 29,184,740 संक्रमित हो गए हैं और 928,287 लोगों की मौत हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण