अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Published: July 25, 2021 09:20 AM2021-07-25T09:20:58+5:302021-07-25T09:20:58+5:30

Not a single new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar | अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, 25 जुलाई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रविवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या 7,525 बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में तीन और मरीजों के कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 7,382 हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14 है जबकि अब तक 129 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 4.31 लाख लोगों के नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच हुई है और 2.81लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Not a single new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे