लाइव न्यूज़ :

 उत्तर रेलवे ने 14 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में की कटौती, ₹50 से ₹10 की गई कीमत

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2022 07:40 IST

दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और उपनगरों के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर रेलवे के 14 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में कटौती की गई है।दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई थी। दक्षिम और पश्चिम के भी कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में वृद्धि की गई है।

लखनऊः  उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती कर दी है। 'कुल 14 रेलवे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की दरें घटाकर 10 रुपए कर दी गई हैं। गौरतलब है कि दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई थी। वरिष्ठ डीसीएम (उत्तर रेलवे) रेखा शर्मा ने बताया कि अब पुरानी कीमतें फिर से बहाल कर दी गई हैं। 

इन 14 स्टेशनों में कीमतें घटाई गईं

लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन पर टिकट सस्ते हुए हैं। 

भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण और पश्चिम रेलवे ने भी कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत में वृद्धि की थी। दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और उपनगरों के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दी थी। बढ़ी हुई टिकट की कीमत 31 जनवरी, 2023 तक प्रभावी रहेगी।

दक्षिण पश्चिम के इन स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में हुई वृद्धि

 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, तांबरम और काटपाडी स्टेशन, चेंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लुर और अवादी जैसे स्टेशनों के लिए भी प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि की गई थी।

प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में वृद्धि को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस ने सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने कहा था कि उसके शासनकाल में जिस प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत तीन रुपए थी उसे आप रेलवे ने बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया है। 

 

टॅग्स :RailwaysVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील