पूर्वोत्तर भारत हमेशा एक रहेगा : मिजोरम के मुख्यमंत्री

By भाषा | Published: July 31, 2021 03:47 PM2021-07-31T15:47:46+5:302021-07-31T15:47:46+5:30

Northeast India will always be one: Mizoram CM | पूर्वोत्तर भारत हमेशा एक रहेगा : मिजोरम के मुख्यमंत्री

पूर्वोत्तर भारत हमेशा एक रहेगा : मिजोरम के मुख्यमंत्री

आइजोल, 31 जुलाई असम के साथ सीमा पर हिंसक संघर्ष के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत हमेशा एक रहेगा। असम ने अपने नागरिकों को मिजोरम नहीं जाने की सलाह दी है।

जोरामथांगा ने अपनी सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि असम के कछार जिले के साथ लगते मिजोरम के कोलासिब जिले में राज्य के अनिवासी व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘पूर्वोत्तर भारत हमेशा एक रहेगा।’’

असम सरकार द्वारा यात्रा परमर्श जारी करने के एक दिन बाद जोरामथांगा का बयान आया है। असम ने अपने नागरिकों से मिजोरम की यात्रा नहीं करने और वहां रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

इस बीच, सीमा विवाद को लेकर अब भी गतिरोध बना हुआ है और दोनों राज्यों की पुलिस ने सोमवार की हिंसा को लेकर आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। हिंसा में असम के सात लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Northeast India will always be one: Mizoram CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे