लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है पूर्वोत्तर : शाह

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:33 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि सभी उग्रवादी समूह मुख्यधारा में लौट आये है।

शाह ने यहां अमीनगांव में कुमार भास्कर वर्मा क्षेत्र में चार परियोजनाओं की शुरूआत करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इससे पहले, आंदोलन और हिंसा, अलगाववादी और विभिन्न सशस्त्र समूहों को देखा गया था, लेकिन अब वे सभी मुख्यधारा का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन सभी युवाओं ने अब असम के विकास के लिए हाथ मिलाया है और अब राज्य को राष्ट्र का विकास इंजन बनाने के लिए स्टार्ट-अप और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से वैश्विक युवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।’’

शाह ने राज्य के तेल रॉयल्टी के बकाया 8000 करोड़ रुपये के मुद्दे को हल नहीं करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंह ने 18 वर्षों तक असम का प्रतिनिधित्व किया लेकिन वह इस मुद्दे को हल नहीं कर सके, लेकिन मोदी जी ने राज्य में भाजपा की सरकार आने से पहले ही बकाया राशि को मंजूरी दे दी और यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में यह राशि बढ़ती रहेगी और क्षेत्र के लोगों तक पहुंचेगी।’’

शाह ने कहा, ‘‘असम की संस्कृति अपने आप में अकेले नहीं है बल्कि यह पूरे राष्ट्र का गहना है और यह असम के वैष्णव संत महापुरुष शंकरदेव थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन भक्ति के मार्ग पर व्यतीत किया, इसे साहित्यिक कार्यों, परंपराओं, संस्कृति, धार्मिक विचारों से समृद्ध किया जिसे देश के शेष भागों में भी मान्यता मिली।’’

उन्होंने वैष्णव सुधारक-संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मभूमि, नगांव जिले के बोरदुवा में बाताद्रव ‘थान’ के विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना की शुरूआत के मौके पर कहा कि शंकरदेव और माधवदेव ने पूरे राज्य को संगठित किया था और अब मुख्यमंत्री सर्बांनंद सोनोवाल और हिमंत विश्व सरमा की टीम ने राज्य की विरासत और परंपरा को बनाए रख और उसे बढ़ावा देकर राज्य के लोगों को एकजुट किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने उनके जन्मस्थान को विकसित करने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन भाजपा का मानना है कि जब तक भाषा और संस्कृति विकसित नहीं होगी, राज्य प्रगति नहीं कर सकता।’’

शाह ने कहा कि राज्य में एक लाख से अधिक ‘‘नामघर’’ ’ (वैष्णव प्रार्थना और सामुदायिक हॉल) हैं जो शंकरदेव के संदेश का प्रचार कर रहे हैं और राज्य सरकार ने आठ हजार नामघरों को 2.5 लाख रुपये देने का फैसला किया है।

उन्होंने बोडो समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं को बधाई दी और हाल ही में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव हिंसा-मुक्त माहौल में संपन्न होने की सराहना की।

गृह मंत्री ने कहा कि बीटीसी चुनावों में लोगों ने राजग को जनादेश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में संपन्न बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनावों में राजग की जीत विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल की तरह है और असम विधानसभा चुनाव में राजग भारी बहुमत से जीतेगा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल घुसपैठ नहीं रोक सकते थे लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इसे रोका।

उन्होंने कहा कि चुनाव जल्द होंगे और फिर से अलगाववादी अलग एजेंडे के साथ आएंगे और लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, उन्हें आंदोलन की राह पर ले जाएंगे लेकिन ‘‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने आंदोलन करके क्या दिया है-क्या विकास हुआ, गरीबी खत्म हुई, स्वास्थ्य सुविधा में सुधार हुआ, ढांचागत विकास हुआ ..... केवल युवा शहीद हुए हैं।’’

राज्य में नौ नये विधि कॉलेजों की आधारशिला रखने के मौके पर शाह ने कहा कि राज्य ने रंजन गोगोई जैसे प्रधान न्यायाधीश को राष्ट्र को दिया है और उम्मीद है कि भविष्य में इन कॉलेजों से कई और कानूनी दिग्गज बाहर निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक उल्लेखनीय योगदान दिया है और असम में अब सात मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हैं तथा छह और स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने असम में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा को बधाई दी।

शाह ने आरोप लगाया कि शिकारियों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण मिला हुआ था।

उन्होंने कहा कि वह भाजपा ही थी जिसने असम के सांस्कृतिक प्रतीक भूपेन हजारिका को भारत रत्न से नवाजा था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कृषि सुधारों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने इन लोगों से मुख्यधारा में आने की अपील की।

शाह ने कहा, ‘‘मैं आप लोगों से सरकार से बातचीत करने और वार्ता के जरिये मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करने का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!