लाइव न्यूज़ :

समय से पहले काम पूरे कर देश भर में पहले स्थान पर रहा उत्तर पश्चिम रेलवे

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:58 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च उत्तर पश्चिम रेलवे ने कोरोना महामारी के बावजूद रेल मंत्रालय द्वारा दिये गये लक्ष्यों को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया। उत्तर पश्चिम रेलवे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला भारतीय रेल में पहला जोन बन गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ ने बताया कि इस जोन ने रोड ओवर ब्रिज, रोड अण्डर ब्रिज, समपार फाटकों के उन्मूलन के साथ-साथ नई लाइनें, आमान परिवर्तन तथा दोहरीकरण के क्षेत्र में निर्माण कार्य कर यह उपलब्धि पाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक आनंद प्रकाश ने कोरोना महामारी के कारण यात्री रेल सेवाओं के संचालन में कमी को अवसर के रूप में लेते हुए निर्माण विभाग को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए थे। संगठन ने अन्य विभागों से तालमेल बैठाते हुए 31 मार्च तक तय लक्ष्यों को समय से पहले ही हासिल किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे को 15 रोड ओवर ब्रिज, 104 रोड अण्डर ब्रिज तथा 81 समपार फाटकों के उन्मूलन का लक्ष्य मिला था, जिसे उत्तर पश्चिम रेलवे ने फरवरी माह तक ही 17 रोड ओवर ब्रिज, 112 रोड अण्डर ब्रिज का निर्माण तथा 82 समपार फाटकों का उन्मूलन कर दिया। साथ ही दो रोड अण्डर ब्रिज का निर्माण भी 31 मार्च तक कर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब