पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, वायुसेना हेलीकॉप्टर के जरिए बांट रही राहत सामग्री 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 18, 2018 05:14 AM2018-06-18T05:14:58+5:302018-06-18T05:14:58+5:30

असम में शनिवार से पांच और लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई। असम के छह जिलों में बाढ़ से लगभग 4. 5 लाख प्रभावित हुए हैं।

North East floods Death toll rises to 23 and situation worsens in Assam | पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, वायुसेना हेलीकॉप्टर के जरिए बांट रही राहत सामग्री 

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, वायुसेना हेलीकॉप्टर के जरिए बांट रही राहत सामग्री 

गुवाहाटी/इंफाल, 18 जूनः पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आई हुई है, जिसने पिछले 24 घंटों में और छह लोगों की जान ले ली है। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई। हालांकि, क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। 

असम में शनिवार से पांच और लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई। असम के छह जिलों में बाढ़ से लगभग 4. 5 लाख प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मुताबिक होजई, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हेलकांडी और कचरा जिलों में 4. 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं, असम और त्रिपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय वायुसेना मोर्चा संभाले हुए है। उसने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी तक आठ टन राहत सामग्री वितरित की है ताकि समस्याओं का समाना कर रहे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिल सके।



  
बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी अभी जोरहाट में निमातीघाट और कचार में एपी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। धनसीरी जैसी अन्य नदियां भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सिर्फ लिलोंग नदी चेतावनी के स्तर से कुछ ऊपर बह रही है। 

इधर, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटों में बारिश और आंधी आने का पूर्वानुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36.8 डिग्री और 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में रविवार सुबह बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में चुरू सबसे अधिक गर्म रहा और वहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । 

हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। शिमला उसके आसपास के क्षेत्रों में रूक रूककर वर्षा हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

Web Title: North East floods Death toll rises to 23 and situation worsens in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे