लाइव न्यूज़ :

आमों की मलिका 'नूरजहां' इस सीजन पेड़ों से गायब, मायूस हुए शौकीन

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:45 IST

अफगानिस्तानी मूल की मानी जाने वाली आम प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ही पाए जाते हैं। यह इलाका गुजरात से सटा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकभी-कभी ऐसा होता है, जब नूरजहां के पेड़ों पर एक साल बौर आते हैं और इसके अगले साल इसके वृक्ष बौरों से वंचित हो जाते हैं। इसे कुदरत का खेल ही कहा जा सकता है।मंसूरी के मुताबिक, पिछले साल अनुकूल मौसमी हालात के चलते नूरजहां के पेड़ों पर खूब बौर आए थे और फसल भी अच्छी हुई थी।

इंदौर: आमों की भारी-भरकम मलिका के रूप में मशहूर किस्म 'नूरजहां' के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। कुदरत की मार के चलते आम की इस दुर्लभ किस्म के पेड़ों पर बौर (फूल) ही नहीं आए हैं, जो पहले ही जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से जूझ रही है। अफगानिस्तानी मूल की मानी जाने वाली आम प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ही पाए जाते हैं। यह इलाका गुजरात से सटा है। 

इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा में इस प्रजाति की खेती के विशेषज्ञ इशाक मंसूरी ने रविवार को कहा, 'इस साल नूरजहां के पेड़ों पर बौर ही नहीं आए हैं। हमारे क्षेत्र में आम की कुछ अन्य प्रजातियों के पेड़ों पर भी बौर नहीं आए हैं।' उन्होंने बताया, 'कभी-कभी ऐसा होता है, जब नूरजहां के पेड़ों पर एक साल बौर आते हैं और इसके अगले साल इसके वृक्ष बौरों से वंचित हो जाते हैं। इसे कुदरत का खेल ही कहा जा सकता है।' 

मंसूरी के मुताबिक, पिछले साल अनुकूल मौसमी हालात के चलते नूरजहां के पेड़ों पर खूब बौर आए थे और फसल भी अच्छी हुई थी। उन्होंने बताया, 'पिछले साल नूरजहां के फलों का वजन औसतन 2.75 किलोग्राम के आस-पास रहा था। तब शौकीनों ने इसके केवल एक फल के बदले 1,200 रुपये तक की ऊंची कीमत भी चुकायी थी।' नूरजहां के पेड़ों पर आमतौर पर जनवरी से बौर आने शुरू होता है और इसके फल जून के आखिर तक पककर तैयार होते हैं। 

नूरजहां के फल तकरीबन एक फुट तक लंबे हो सकते हैं। इनकी गुठली का वजन 150 से 200 ग्राम के बीच होता है। बहरहाल, यह बात चौंकाने वाली है कि किसी जमाने में नूरजहां के फल का औसत वजन 3.5 से 3.75 किलोग्राम के बीच होता था। 

जानकारों के मुताबिक, पिछले एक दशक के दौरान मॉनसूनी बारिश में देरी, अल्पवर्षा, अतिवर्षा और आबो-हवा के अन्य उतार-चढ़ावों के कारण नूरजहां के फलों का वजन पहले के मुकाबले घटता देखा गया है। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण आम की इस दुर्लभ किस्म के वजूद पर संकट भी मंडरा रहा है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया