लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव के लिए नामांकन पूरा, रैलियों में जुटे बड़े नेता

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:32 IST

Open in App

जयपुर, 30 मार्च राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गयी। अंतिम दिन कुल 53 उम्मीदवारों ने 68 पर्चे दाखिल किए। सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के उम्मीदवारों ने आज पर्चे दाखिल किए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य की सहाड़ा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (चुरू) और राजसमंद (राजसमंद) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन आज 53 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए। सर्वाधिक पर्चे सहाड़ा विधानसभा में भरे गए जहां 21 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन पत्र दाखिल किए।

गुप्ता ने बताया कि सहाड़ा विधानसभा से अब तक 21 उम्मीदवारों 25, राजसमंद से 17 उम्मीदवारों ने 24 और सुजानगढ़ से 15 उम्मीदवारों 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी नामांकन पत्रों की 31 मार्च (बुधवार) को जांच और छंटनी की जाएगी, तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी।

सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन पर्चे दाखिल किए और नामांकन रैलियों व सभाओं के जरिए दमखम दिखाने की कोशिश की।

कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक साथ सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमंद में नामांकन रैलियों को संबोधित किया और पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। पार्टी ने सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल, सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी व राजसमंद सीट पर तनसुख बोहरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। तीनों ने मंगलवार को पर्चे दाखिल किए। मेघवाल द्वारा पर्चा दाखिल किए जाने के अवसर पर सुजानगढ़ उपखण्ड कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य प्रभारी अरुण सिंह,उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर सहित अन्य नेता मौजूद थे।

वहीं राजसमंद व सहाड़ा में पार्टी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के समय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व उपनेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अनेक नेताओं ने नामांकन रैली को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम