लाइव न्यूज़ :

सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:49 IST

Open in App

जयपुर, 16 जुलाई राजस्थान के जालोर जिले में एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के लिये पिलर मार्किंग (निशानदेही)के दौरान सांचौर उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव और ग्रामीणों के बीच हुई तकरार मामले में अधिकारी की ओर से 16 लोगों के खिलाफ हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया गया है।

सांचौर के वृत्ताधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उपखंड अधिकारी की ओर से 16 नामजद किसानों के खिलाफ हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया गया है। एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना बृहस्पतिवार की है।

उन्होंने बताया कि वहीं मुआवजा कम मिलने के कारण एक्सप्रेस वे का विरोध कर रहे किसानों की ओर से शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को हटाने के लिये एक ज्ञापन दिया गया है। सिंह ने बताया भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा तीन वर्ष पूर्व जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। अभी सर्वे का काम किया जा रहा है उसके लिये पिलर मार्किंग करनी पड़ती है। किसान पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलने के कारण पिलर मार्किंग का विरोध कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को किसानों व अधिकारियों विशेषकर एसडीएम यादव के बीच झड़प का एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ लोगों ने इसको लेकर एसडीएम की आलोचना की। यह एक्सप्रेस-वे भारतमाला परियोजना के तहत अमृतसर से जामनगर तक बनना है।

जालोर जिला कलेक्टर नमृता वृषिणी और उपखंड अधिकारी यादव से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू