नोएडा : 11 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

By भाषा | Published: February 21, 2021 03:01 PM2021-02-21T15:01:03+5:302021-02-21T15:01:03+5:30

Noida: Woman arrested with 11 kg hemp | नोएडा : 11 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

नोएडा : 11 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

नोएडा (उप्र),21 फरवरी नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

नोएडा फेस-2 थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने टीसीएस चौराहे के पास से सीमा देवी, पत्नी जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिला के पास से पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी महिला कथित रूप से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि गांजा तस्करी में प्रयोग होने वाली स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Woman arrested with 11 kg hemp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे