लाइव न्यूज़ :

नोएडाः अवैध रूप से रह रहे 5 और चीनी नागिरकों को किया गया गिरफ्तार, दो महीने के भीतर 25 पकड़े जा चुके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 07:14 IST

पुलिस की जांच में पाया गया है कि ये चीनी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां अवैध रूप से रुके हुए थे, सभी को दिल्ली में ‘डिटेंशन सेंटर’ भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपांचों आरोपी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ची 4 में एक सोसाइटी में किराए पर दो अपार्टमेंट में रहते उनका बिजनेस वीजा 2020 में जारी किया गया था लेकिन इस साल जनवरी में समाप्त हो गयादो महीने के भीतर 25 से अधिक चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से देश में रह रहे पांच चीनी नागरिकों को बुधवार को पकड़ा। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर पांच चीनी नागरिकों को पकड़ा।

पुलिस की जांच में पाया गया है कि ये चीनी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां अवैध रूप से रुके हुए थे, सभी को दिल्ली में ‘डिटेंशन सेंटर’ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चीनी नागरिकों की पहचान वांग होंग हुयांग, यूआन हिवू, जे मेनजिओंग, जियांग हूनयोंग, हू यलीन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल बनाने वाली एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्य कर रहे थे।

 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में रहने वाले आरोपियों के पास पासपोर्ट हैं, लेकिन उनका वीजा समाप्त हो गया है। दो महीने के भीतर 25 से अधिक चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो दिल्ली के पास नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे।

पांचों आरोपी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ची 4 में एक सोसाइटी में किराए पर दो अपार्टमेंट में रहते थे और उन्हें वहीं से पकड़ा गया। उनका बिजनेस वीजा 2020 में जारी किया गया था लेकिन इस साल जनवरी में समाप्त हो गया। अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने पिछले साल वीजा विस्तार के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी।

 

टॅग्स :चीननॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया