लाइव न्यूज़ :

नोएडा : बिजली का करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 सितंबर गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा सेक्टर- 49 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौला गांव में एक व्यक्ति के घर में प्लास्टर का काम कर रहे राजमिस्त्री की सोमवार को कथित तौर पर बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले राहुल के घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। राजमिस्त्री का काम कर रहे अरविंद को प्लास्टर करते समय बिजली का करंट लग गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

सिंह के मुताबिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं