लाइव न्यूज़ :

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला, 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह लेंगी जगह, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2022 11:14 IST

गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, कार्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है जबकि उनकी जगह लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में तीन नये कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी। आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला अपर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय, लखनऊ के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नया आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, कार्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है जबकि उनकी जगह लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जनवरी 2020 को जनपद गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की थी।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में तीन नये कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी। सोमवार रात जारी एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गयी। आदेश के अनुसार अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा को क्रमश: गाजियाबाद, आगरा तथा प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। आदेश के अनुसार आलोक सिंह का तबादला लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है।

उनकी जगह लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप