लाइव न्यूज़ :

नोएडा यदि विवाह में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं होते, तो अनुमति की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 नवंबर गौतम बुद्ध नगर जिले में अगर किसी विवाह या समारोह में 100 या इससे कम लोग शामिल होते हैं, तो इसके लिए पुलिस या जिला प्रशासन से अलग से कोई मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि आयोजकों को दो ईमेल आईडी पर जानकारी भेजनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी वहां जाकर लोगों की संख्या की जांच कर सकें।

गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एक बार फिर निजी और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर कुछ बंदिशें लगाई हैं। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि अब शादी एवं अन्य समारोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

सुहास ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया था कि शादी या अन्य आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन की मंजूरी लेनी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को एक आदेश जारी करके स्पष्ट किया गया है कि जिस समारोह में 100 या उससे कम लोग शामिल हो रहे हैं, उसके लिए किसी तरह की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है।

डीएम ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले जिला प्रशासन की मेल आईडी पर इसके बारे में सूचना देना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे