लाइव न्यूज़ :

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 159 हुई, रेड जोन क्षेत्र घोषित

By भाषा | Updated: May 2, 2020 17:56 IST

गौतम बुद्ध नगर जिले में अब तक 3,664 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं। जिले में 229 लोगों को पृथकवास में रखा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 2300 से ज्यादा मामले हैं और अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी हैउत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले को रेड जोन घोषित किया है, यहां दर्जनों हॉटस्पॉट भी हैं.

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 के चार नये मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। हालांकि, अबतक 94 संक्रमित ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(जिला सर्विलांस अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस के 176 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 172 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि चार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि आज जो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, उनमें एक 49 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-8 का रहने वाला है, सेक्टर-66 मामूरा गांव में रहने वाली तीन महिलाओं (उम्र क्रमश 22, 39, 23 वर्ष) के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।

दोहरे के मुताबिक शनिवार को चाइल्ड पीजीआई तथा ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए चार लोगों को छुट्टी दी गई जिनमें एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित 65 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। उनके अनुसार 159 मरीजों में से 94 मरीज ठीक होकर अब तक घर जा चुके हैं।

दोहरे ने बताया कि आज जहां मरीज पाए गये हैं, उन जगहों को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग उन स्थानों को संक्रमण मुक्त करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज कुछ मरीज उन जगहों से भी पाए गए हैं, जो जगह पूर्व में अधिक संक्रमित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) के तौर पर चिह्नित करके सील की गई है। दोहरे ने बताया कि जिले में 2,161 लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश यात्रा की है। अब तक 3,664 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 229 लोगों को पृथकवास में रखा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?