लाइव न्यूज़ :

नोएडाः जेवर हवाई अड्डा के लिए भूमि के लीज संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2021 08:19 IST

दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक 'नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर' का निर्माण कार्य किसी भी समय शुरू हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे90 साल की लीज पर 1,334 हेक्टेयर जमीन देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।नोएडा अन्‍तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , जेवर हेतु शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।जेवर हवाई अड्डे के कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए संबंधित पक्षों के बीच शनिवार को भूमि के लीज संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

इस तरह अब दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक 'नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर' का निर्माण कार्य किसी भी समय शुरू हो सकता है। इस हवाई अड्डे की आधारशिला अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे जाने का प्रस्ताव है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, के लिए 90 साल की लीज पर 1,334 हेक्टेयर जमीन देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में यहां उनके सरकारी आवास पर नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तर प्रदेश तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के मध्य नोएडा अन्‍तरराष्ट्रीय हवाई अड़डा हेतु 1,334 हेक्टेयर भूमि के लीज़ समझौते तथा ज्यूरिख एयरपोर्ट इन्टरनेशनल (एजी) एवं यमुना इन्टरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड एवं एनआईएएल के मध्य नोएडा अन्‍तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , जेवर हेतु शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी के बीच भी जेवर हवाई अड्डे के कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा न केवल उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि देश में हवाई संपर्क को सार्वभौमिक और विश्वस्तरीय बनाने को एक नया आयाम भी देगा।

योगी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा, ''2017 में राज्य में केवल चार हवाई अड्डे थे, जिनमें से केवल लखनऊ और वाराणसी नियमित थे, जबकि गोरखपुर और आगरा में कम उड़ानें होती थीं। आज, हमारे पास राज्य में आठ पूर्ण हवाई अड्डे हैं।''

योगी ने कहा कि जेवर हवाई अड्डे की स्थापना से कई लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा और राज्य सरकार द्वारा इसके विकास के लिए विकासकर्ता को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर हवाई अड्डा राज्य के भविष्य की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम है, जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को काफी ऊंचाई पर ले जाने में मदद करेगा।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप