लाइव न्यूज़ :

नोएडा: छात्रा के साथ उसी के दोस्त ने की बदसलूकी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:54 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-78 में रहने वाली ‘फैशन डिजाइनिंग’ की एक छात्रा के साथ उसके दोस्त ने क्रिसमस पार्टी के दौरान हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर बदसलूकी की।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-78 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली ‘फैशन डिजाइनिंग’ की छात्रा ने सिद्धांत सिंह भदोरिया नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जनपद लखनऊ में पढ़ते समय उसकी दोस्ती भदोरिया से हुई थी, हालांकि अब वह नोएडा में रहती है। कुछ समय पहले भदोरिया भी नोएडा आ गया और युवती की सोसायटी में ही किराए पर एक मकान ले लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि 25 दिसंबर की रात युवती और उनके कुछ दोस्तों ने सिद्धांत के साथ मिलकर क्रिसमस की पार्टी रखी थी, तभी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान भदोरिया ने उसके साथ मारपीट की, अश्लील हरकत की और उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी