लाइव न्यूज़ :

कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को मिली 'थ्री स्टार' रेटिंग, लगातार रैंकिंग में आया सुधार

By भाषा | Updated: June 25, 2020 12:50 IST

कचरा निस्तारण के लिए पिछले एक वर्ष से नोएडा विकास प्राधिकरण ने कई बड़े काम किए हैं। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शहर ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी है।नोएडा को करीब एक महीने पहले ‘वन स्टार’ रेटिंग दी गई थी।

नोएडा: केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी है, जो कि सर्वश्रेष्ठ है। नोएडा को करीब एक महीने पहले ‘वन स्टार’ रेटिंग दी गई थी, जिस पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने आपत्ति जताई थी। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) एस. सी. मिश्रा ने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने देर रात नोएडा, विशाखापट्टनम, वड़ोदरा, अहमदनगर, पुणे, बल्लारपुर, ग्वालियर को कचरा मुक्त प्रबंधन में ‘थ्री स्टार’ रेटिंग देने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए पिछले एक वर्ष से नोएडा विकास प्राधिकरण ने कई बड़े काम किए हैं। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शहर ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है, जिससे शहर की रैंकिंग में लगातार सुधार आया है।

मिश्रा ने कहा कि ‘थ्री स्टार’ रेटिंग मिलने से नोएडा के लोगों तथा नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले मिली ‘वन स्टार’ रेटिंग से हम संतुष्ट नहीं थे, नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने इस पर सवाल उठाया था।

उन्होंने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय में इसकी समीक्षा करने की अपील की थी, जिस पर गौर किया गया और अब नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी गई है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप