लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोरोना केस, 14 नए मामले, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2021 22:05 IST

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि नए मामलों के साथ नोएडा में संक्रमितों की कुल संख्या 62,816 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण की वजह से अब तक 466 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।नोएडा में विभिन्न अस्पतालों और गृह-पृथकवास में 251 मरीज उपचाराधीन हैं।

नोएडाः नोएडा में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। जिले में शनिवार को कोविड-19 के 14 नए मामले आए और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

 

एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि नए मामलों के साथ नोएडा में संक्रमितों की कुल संख्या 62,816 हो गयी है जबकि संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि नोएडा में विभिन्न अस्पतालों और गृह-पृथकवास में 251 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 62,254 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे चुके हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने और साफ सफाई का ध्यान रखने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले की अपील की है।

नोएडा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में एक आरोपी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस बारे में बताया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चन्दर ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के आकलपुर गांव में रहने वाले कर्मवीर का उसी गांव के अजय से 25 दिन पूर्व विवाद हुआ था।

बाद में आपसी सुलह के बाद मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन शुक्रवार देर रात को अजय कार से कर्मवीर के घर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। कर्मवीर के भाइयों ने जब उसका पीछा किया तो उसने उन पर भी गोली चलायी। गंभीर हालत में घायल कर्मवीर को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत मृतक के भाई सतबीर ने अजय तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता