लाइव न्यूज़ :

सख्ती: जीआईपी मॉल का पानी का कनेक्शन कटा, 14.35 करोड़ रुपये बकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 08:56 IST

नोएडा ऑथोरिटी ने जाआईपी मॉल के साथ-साथ सेक्टर 32 में स्थित लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल और सेक्टर 30 में एनएमसी हॉस्पिटल का भी पानी व सीवर कनेक्शन काटा है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा ऑथोरिटी ने दिखाई सख्ती, जीआईपी मॉल का पानी का कनेक्शन काटालॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल, एनएमसी हॉस्पिटल सहित दूसरे इंडस्ट्रियल यूनिट पर भी कार्रवाई

नोएडा विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 38-A स्थित जीआईपी मॉल का पानी तथा सीवर का कनेक्शन काट दिया गया है। यह कार्यवाही प्राधिकरण के जल एवं सीवर विभाग द्वारा की गयी है। जल विभाग के उप महाप्रबंधक बी एम पोखरियाल ने बताया कि जीआईपी मॉल के प्रबंधन पर प्राधिकरण का जल एवं सीवर शुल्क के तौर 14.45 करोड़ रुपये की रकम का बकाया है। उन्होंने बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद भी मॉल के लोगों ने बिजली, पानी और सीवर का बिल जमा नहीं कराया, जिसकी वजह से कनेक्शन काट दिया गया है। 

पोखरियाल ने बताया कि जीआईपी मॉल के ऊपर विज्ञापन लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा दी गई अनुमति के एवज में करीब 6 करोड़ की फीस मॉल के प्रबंधन पर बकाया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भी मॉल की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने रिकवरी के लिए आज आरसी जारी किया है। 

जीआईपी मॉल के पानी व सीवर का कनेक्शन कटने की वजह मॉल में अपना व्यापार करने वाले दुकानदारों की आफत आ गई है और उनका कहना है कि सभी दुकानदार समय से मॉल प्रबंधन को मेंटेनेंस दे रहे हैं, लेकिन ये लोग सरकारी विभागों का देय जमा नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी करोड़ों का बिल बकाया होने की वजह से बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिया था।

नोएडा में यहां भी हुई कार्रवाई

नोएडा ऑथोरिटी ने जाआईपी मॉल के साथ-साथ सेक्टर 32 में स्थित लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल और सेक्टर 30 में एनएमसी हॉस्पिटल का भी पानी व सीवर कनेक्शन काटा है। इसके अलावा 6 और ऐसे ही दूसरे इंडस्ट्रियल यूनिट पर भी कार्रवाई की गई है। इन पर भी क्रमश: 18 लाख, 18 लाख, 12 लाख, 21 लाख, 10 लाख और 12 लाख रुपये बकाया थे।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos