लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण ने अडानी इंटरप्राइजेज और एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भूमि आवंटित की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 01:06 IST

Open in App

नोएडा, 28 जुलाई नोएडा प्राधिकरण ने अडानी इंटरप्राइजेज और एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 2650 करोड़ रुपए के निवेश के लिए भूमि आवंटित कर दी है। प्राधिकरण ने दोनों ग्रुप को इसी हफ्ते भूमि का आवंटन किया है।

अडानी एंटरप्राइजेज को नोएडा के सेक्टर-62 में विश्वस्तरीय डेटा सेंटर बनाने के लिए भूमि दी गई है, जबकि एमएक्यू इंडिया को सेक्टर-145 में विश्वस्तरीय आईटी फर्म स्थापित करने के लिए प्लॉट दिया गया है। दोनों कंपनियां जल्द यहां निर्माण कार्य शुरू करेंगी।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अगुवाई में प्राधिकरण संस्थागत सुविधाओं के अंतर्गत आईटी और आईटीईएस परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटित कर रहा है। इसी के तहत नोएडा प्राधिकरण के दायरे में दो कंपनियों को इसी हफ्ते भूमि आवंटित की गई है। इनके आवंटन से प्राधिकरण को 137.31 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा। दोनों कंपनियां परियोजना क्रियान्वयन में करीब 2650 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। दोनों सेंटर तैयार होने के बाद करीब 3850 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल