लाइव न्यूज़ :

Fact Check: सीएम योगी के साथ फोटो में दिख रहा व्यक्ति हाथरस रेप आरोपी का पिता है?, ये है तस्वीर की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: October 3, 2020 15:34 IST

Open in App

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की साथ कथित तौर पर हुए जघन्य अपराध के करीब दो सप्ताह बाद 29 सितंबर को 10 वर्षीय पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 

पीड़िता के मौत के बाद उत्तर प्रदेश समेत देश भर में लोगों ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। देश भर के लोगों का गुस्सा योगी सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। कार्रवाई को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल खड़ा हुए। देश भर में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहे हैं।  

इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि हाथरसगैंगरेप मामले में एक आरोपी के पिता का सीएम योगी तक पहुंच है। तस्वीर में सीएम योगी के साथ  बैठे व्यक्ति को लोग एक आरोपी के पिता बता रहे हैं।

पहले जानिए क्या है मामला-

बता दें कि हाथरस गैंगरेप मामले में अपराधियों को कड़े दंड दिए जाने की मांग देश भर में उठ रही है। इसके साथ ही कुछ तस्वीर इंटरनेट पर इस दावे के साथ वायरल हो रहे हैं कि एक आरोपी के पिता भाजपा से जुड़े हैं और उनकी पहुंच सीएम योगी आदित्यनाथ तक है। यही नहीं वायरल तस्वीर में लोग दावा कर रहे हैं कि उस व्यक्ति को पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से साथ भी देखा जा सकता है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर तस्वीर को साझा करते हुए हिंदी भाषा में एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि “योगीजी और मोदीजी हाथरस बलात्कार के आरोपी संदीप के पिता के साथ। अब चारों आरोपी बच जाएंगे।"

इस दावा में कितनी सच्चाई है, हमने इसकी जांच की है। आइये आपको बताते हैं कि सीएम योगी के साथ तस्वीर में बैठे व्यक्ति की सच्चाई क्या है? क्या यह गैंगरेप आरोपी का पिता है? यदि, नहीं तो तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति कौन हैं?

क्या है सच्चाई?

बता दें कि इस तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने की वर्ड व गूगल रिवर्स इमेज के माध्यम से पता करने की कोशिश की। इस दौरान हमें पता चला कि इस व्यक्ति की तस्वीर कई सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इन तस्वीरों को एक फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया है। यह फेसबुक पेज डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी की है। इसके अलावा, कई भाजपा नेता ने भी इस फोटो को अपने पेज से शेयर किया है। आपको बता दें कि द्विवेदी प्रयागराज के भाजपा नेता हैं। 

इसके अलावा, जी न्यूज रिपोर्ट मुताबिक द्विवेदी पर 2019 में गैंगरेप का आरोप भी लग चुका है। प्रयागराज पुलिस ने उनपर इस मामले में एक केस भी दर्ज किया है। इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो आरोपी संदीप के पिता का नाम नरेंद्र है।  

क्या है निष्कर्ष ?

इस तरह साफ है कि हाथरस गैंग रेप आरोपी के पिता की तस्वीर सीएम योगी व नरेंद्र मोदी के साथ नहीं है। तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति श्याम प्रकाश द्विवेदी है। जबकि आरोपी संदीप के पिता का नाम नरेंद्र है। इस तरह सोशल मीडिया पर यह फेक फोटो शेयर किया जा रहा है। 

टॅग्स :हाथरसयोगी आदित्यनाथगैंगरेपनरेंद्र मोदीसोशल मीडियाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम