लाइव न्यूज़ :

बिहार में लागू नहीं होने देंगे NRC, CM नीतीश कुमार ने कहा- यह असम के संदर्भ में था, पीएम मोदी खुद दे चुके सफाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 13, 2020 13:01 IST

कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बीजेपी पर मुस्लिमों को मताधिकार से वंचित करने और ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाकर एनआरसी का विरोध कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने एनआरसी पर साफ की तस्वीर। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में एनआरसी लागू होने का कोई सवाल ही नहीं है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर विरोध लगतार जारी है। बिहार में विपक्षी दल लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की बीजेपी व जेडीयू गठबंधन की सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (13 जनवरी) को साफ कर दिया है कि राज्य में एनआरसी लागू होने का कोई सवाल ही नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा, 'बिहार में एनआरसी का कोई सवाल ही नहीं , यह असम के संदर्भ में ही चर्चा में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर सफाई दी है।'

बता दें, इससे पहले भी नीतीश कुमार ने जदयू द्वारा सीएए को दिए समर्थन के कारण उपजी अनिश्चितताओं पर विराम लगा दिया था और कहा था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कुमार ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था, 'काहे का एनआरसी? बिलकुल लागू नहीं होगा।'  राजग में शामिल दलों में से कुमार पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने एनआरसी को अखिल भारतीय स्तर पर लागू न करने की बात कही थी। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बीजेपी पर मुस्लिमों को मताधिकार से वंचित करने और ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाकर एनआरसी का विरोध कर चुके हैं।

कुमार अपनी तरफ से एनआरसी का विरोध उसी दिन से कर रहे हैं जब उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केवल असम में लागू किया गया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब