लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं', दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले सीएम नीतीश कुमार

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 21:00 IST

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति पर चर्चा हुईनीतीश कुमार ने कहा- पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में खुद को खड़ा करने का कोई इरादा नहींबिहार सीएम ने फिर दोहराया- मेरा प्रयास आम चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करना है

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सरकार को कांग्रेस के समर्थन के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

इस मुलाकात के जरिए दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को खारिज कर दिया। 

कुमार ने कहा, "क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के लिए एक ठोस प्रयास किया जा रहा है। मेरा प्रयास आम चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करना है। मेरा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खुद को खड़ा करने का कोई इरादा नहीं है।" 

नीतीश कुमार सोमवार को तीन दिवसीय दौरे के तहत दिल्ली पहुंचे है। वे इस दौरान कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मिलने की संभावना है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। 

बिहार सीएम का समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और वाम दलों के नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। कुमार के साथ इस दौरे में उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह और बिहार के मंत्री संजय झा के अलावा अशोक चौधरी भी हैं।

बता दें कि बिहार सीएम ने इससे पहले भी यह कहा था कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक संयुक्त मोर्चे के रूप में लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव