लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निगम के फेसबुक पेज पर भारत के नक्शे पर PoK नहीं, मेयर ने हैक होने की बात कही, BJP ने मांगा इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:59 IST

गणतंत्र दिवस पर निगम के फेसबुक पेज पर पीओके और अकसाई चिन के बगैर डाले गये भारत के नक्शे को लेकर केएमसी के सामने असहज स्थिति पैदा हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस नक्शे के साथ मेयर का गणतंत्र दिवस का संदेश भी डाला गया है। नक्शे की छवि वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मेयर को ट्रोल किया गया और बाद में नक्शे को केएमसी ने हटा लिया।

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मेयर फिरहाद हाकिम ने गणतंत्र दिवस पर निगम के फेसबुक पेज पर डाले गये भारत के नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अकसाई चिन के नहीं होने के पीछे ‘गहरी साजिश’ का आरोप लगाया है। वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा ने हाकिम के मेयर पद से इस्तीफे की मांग की है और इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान की मांग भी की है।

हाकिम ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अपने निहित स्वार्थों के लिए केएमसी की छवि खराब करने के इरादे से नगर निगम के प्रोफाइल को हैक कर लिया है। गणतंत्र दिवस पर निगम के फेसबुक पेज पर पीओके और अकसाई चिन के बगैर डाले गये भारत के नक्शे को लेकर केएमसी के सामने असहज स्थिति पैदा हो गयी है। इस नक्शे के साथ मेयर का गणतंत्र दिवस का संदेश भी डाला गया है। नक्शे की छवि वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मेयर को ट्रोल किया गया और बाद में नक्शे को केएमसी ने हटा लिया।

भाजपा ने इस मामले पर हाकिम को आड़े हाथ लिया। भाजपा के प्रदेश महासचिव सयंतन बासु ने सोमवार को कहा, ‘‘हमने हाकिम के केएमसी के मेयर पद से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। क्या नगर निगम कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खाने के दावे का समर्थन नहीं कर रहा।’’

बासु ने घटना पर बनर्जी से भी इस्तीफे की मांग की क्योंकि हाकिम राज्य सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाल रहे हैं तथा तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानना चाहते हैं कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भी मानती हैं कि पीओके भारत का हिस्सा नहीं हैं।’’ केएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता पुलिस की साइबर इकाई और न्यू मार्केट थाने में 26 जनवरी को इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई गयी है। 

टॅग्स :कोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप