लाइव न्यूज़ :

प्रियंका का ट्वीट, किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता, सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 12:37 IST

बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं। "ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?"

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।

प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं। " उन्होंने सवाल किया, "ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?"

प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया है उसके मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 

अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली हैं भाजपा सरकार की नीतियां: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस पर सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे। " प्रियंका ने आरोप लगाया, ''नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह