लाइव न्यूज़ :

आरोपियों के दिमाग में कोई नहीं घुस सकता, इस्तेमाल हथियार से लगेगा इरादे का पता : न्यायालय

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास के मामले में दो लोगों की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए कहा, “कोई भी आरोपी के दिमाग में प्रवेश नहीं कर सकता है और उसके इरादे का पता इस्तेमाल किए गए हथियार से किया जाना चाहिए”।

न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि वह निचली अदालत और झारखंड उच्च न्यायालय के विचार से पूरी तरह सहमत है।

पीठ ने कहा, “चूंकि घातक हथियार का इस्तेमाल छाती और पेट के पास चोट के लिये किया गया है, जिन्हें शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सा कहा जा सकता है, अपीलकर्ताओं को भादंवि की धारा 307 के साथ धारा 34 के तहत अपराध के लिए सही दोषी ठहराया गया है।”

पीठ ने कहा, “जैसा कि इस अदालत द्वारा निर्णयों के क्रम में देखा और कहा गया है, कोई भी आरोपी के दिमाग में प्रवेश नहीं कर सकता है और उसके इरादे को इस्तेमाल किए गए हथियार, हमले के लिए चुने गए शरीर के हिस्से और चोट की प्रकृति से पता लगाया जाना चाहिए।”

यह फैसला सदाकत कोटवार और रेफाज़ कोटवार द्वारा दायर एक अपील पर आया, जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें भारतीय दंड विधान की धारा 34 (सामान्य इरादे) के साथ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत अपराधों के लिए उनकी सजा को बरकरार रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल