लाइव न्यूज़ :

नये औद्योगिक क्षेत्रों में कोई विनिर्माण उद्योग लगाने की अनुमति नहीं होगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम करने और सूचना प्रौद्योगिकी तथा संबंधित उद्यमों को आकर्षित करने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि शहर के नये औद्योगिक क्षेत्रों में किसी विनिर्माण इकाई को अनुमति नहीं दी जाएगी और वहां केवल सेवा तथा हाईटेक उद्योगों की इजाजत होगी।

यह कदम शहर को हाईटेक और सेवा उद्योगों का केंद्र बनाने में मदद करेगा जिनमें आईटी आधारित सेवाएं, कॉल सेंटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सेक्टर तथा मीडिया कार्यक्रम निर्माण आदि शामिल हैं जिन्हें अब औद्योगिक क्षेत्रों में सस्ती दर पर जमीन मुहैया कराई जाएगी।

केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र ने दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 में उद्योग की परिभाषा बदलकर दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसे लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली मौजूदा विनिर्माण इकाइयों को सेवा या हाईटेक उद्योग में परिवर्तन का विकल्प दिया जाएगा।

हालांकि, एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा विनिर्माण इकाइयों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और उन्हें परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दिल्ली में कोई विनिर्माण उद्योग नहीं होगा क्योंकि वे बहुत प्रदूषण फैलाते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था मुख्यत: सेवा उद्योग पर आधारित है। हाईटेक और सेवा उद्योग को औद्योगिक क्षेत्रों में सस्ती दरों पर जगह मुहैया कराई जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन