लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: दिसंबर 2020 से लोकायुक्त का पद खाली, कांग्रेस का आरोप- आप के 36 विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें लंबित

By विशाल कुमार | Updated: February 24, 2022 08:15 IST

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरटीआई के जवाब से यह भी पता चलता है कि लोकायुक्त कार्यालय को 36 आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजधारी दिल्ली में लोकायुक्त का पद दिसंबर 2020 से ही खाली है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर, 2021 तक 304 मामले लंबित हैं।लोकायुक्त कार्यालय को 36 आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने बुधवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राजधारी दिल्ली में लोकायुक्त का पद दिसंबर 2020 से ही खाली है और 21 दिसंबर, 2021 तक 304 मामले लंबित हैं।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरटीआई के जवाब से यह भी पता चलता है कि लोकायुक्त कार्यालय को 36 आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं।

दिल्ली कांग्रेस ने सवाल किया कि यह पद एक साल से अधिक समय से खाली क्यों पड़ा है और अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी मामलों से निपटने का वादा करने वाली पार्टी इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति क्यों नहीं कर रही है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि जन लोकपाल का गठन करने का वादा करते हुए सत्ता में आने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सभी वादों को भूल गए हैं और लोकपाल एक "जोकपाल" बन गया है।

कुमार ने कहा कि रीवा खेत्रपाल को 2015 में लोकायुक्त नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2020 में समाप्त हो गया था। तब से, पद खाली पड़ा है और भ्रष्टाचार के मामले लोकायुक्त के पास जमा हो रहे हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भ्रष्टाचार से आंखें मूंद रहे हैं।

इससे कुछ दिन पहले ही दिसंबर, 2020 से लोकायुक्त पद खाली रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की थी और आप सरकार को एक महीने के अंदर लोकायुक्त नियुक्त करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJPदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप