दिल्ली: दिसंबर 2020 से लोकायुक्त का पद खाली, कांग्रेस का आरोप- आप के 36 विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें लंबित

By विशाल कुमार | Published: February 24, 2022 08:13 AM2022-02-24T08:13:31+5:302022-02-24T08:15:26+5:30

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरटीआई के जवाब से यह भी पता चलता है कि लोकायुक्त कार्यालय को 36 आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं।

no-lokayukta-in-delhi-since-december-2020-congress | दिल्ली: दिसंबर 2020 से लोकायुक्त का पद खाली, कांग्रेस का आरोप- आप के 36 विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें लंबित

दिल्ली: दिसंबर 2020 से लोकायुक्त का पद खाली, कांग्रेस का आरोप- आप के 36 विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें लंबित

Highlightsकांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजधारी दिल्ली में लोकायुक्त का पद दिसंबर 2020 से ही खाली है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर, 2021 तक 304 मामले लंबित हैं।लोकायुक्त कार्यालय को 36 आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने बुधवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राजधारी दिल्ली में लोकायुक्त का पद दिसंबर 2020 से ही खाली है और 21 दिसंबर, 2021 तक 304 मामले लंबित हैं।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरटीआई के जवाब से यह भी पता चलता है कि लोकायुक्त कार्यालय को 36 आम आदमी पार्टी विधायकों के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं।

दिल्ली कांग्रेस ने सवाल किया कि यह पद एक साल से अधिक समय से खाली क्यों पड़ा है और अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी मामलों से निपटने का वादा करने वाली पार्टी इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति क्यों नहीं कर रही है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि जन लोकपाल का गठन करने का वादा करते हुए सत्ता में आने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सभी वादों को भूल गए हैं और लोकपाल एक "जोकपाल" बन गया है।

कुमार ने कहा कि रीवा खेत्रपाल को 2015 में लोकायुक्त नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2020 में समाप्त हो गया था। तब से, पद खाली पड़ा है और भ्रष्टाचार के मामले लोकायुक्त के पास जमा हो रहे हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भ्रष्टाचार से आंखें मूंद रहे हैं।

इससे कुछ दिन पहले ही दिसंबर, 2020 से लोकायुक्त पद खाली रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की थी और आप सरकार को एक महीने के अंदर लोकायुक्त नियुक्त करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

Web Title: no-lokayukta-in-delhi-since-december-2020-congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे