लाइव न्यूज़ :

'राज्य में कोई रोजगार नहीं', कश्मीर में बिहार के मजदूरों की हत्याओं पर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला

By विशाल कुमार | Updated: October 18, 2021 15:24 IST

रविवार को आतंकियों ने कुलगाम जिले में दो मजदूरों राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव की हत्या कर दी और एक अन्य मजदूर चुनचुन ऋषिदेव घायल हो गए. इससे पहले आतंकियों ने बिहार के ही मजदूर अरविंद कुमार शाह की हत्या कर दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा से आतंकियों के भीषण हमले पर बयान देने की मांग की.पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में बिहार के तीन मजदूरों की आतंकी हत्या कर चुके हैं.

नई दिल्ली: रविवार को जम्मू कश्मीर मे बिहार के दो और मजदूरों की हत्या के बाद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर राज्य में रोजगार उपलब्ध करा पाने को लेकर हमला बोला है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 16 साल से राज्य में शासन करने वाले नीतीश कुमार बिहार में रोजगार उपलब्ध करा पाने में नाकाम रहे हैं. बड़ी संख्या में गरीब बिहारी मजदूर अपनी आजीविका कमाने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं. यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जम्मू कश्मीर में निर्दोष बिहारी मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

यादव ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दावा किया था कि धारा 370 हटने के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा. मैं पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा से आतंकियों के भीषण हमले पर बयान देने की मांग करता हूं.

बता दें कि, रविवार को आतंकियों ने कुलगाम जिले में दो मजदूरों राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव की हत्या कर दी और एक अन्य मजदूर चुनचुन ऋषिदेव घायल हो गए.

इस बीच, नीतीश कुमार ने बांका जिले में रहने वाले मजदूरों के परिवार के सदस्यों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और अपना दुख व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है और बिहारी मजदूरों पर हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है.

इस पर तंज कसते हुए यादव ने ट्वीट किया कि सर्पदंश और ठनके से मौत पर बिहार सरकार 4 लाख का मुआवज़ा देती है लेकिन सरकार की नाकामी के कारण पलायन कर रोजी-रोटी के लिए बाहर गए बिहारी श्रमवीरों को आतंकवादियों द्वारा मारे जाने पर 2 लाख रुपए देती है. गजब! अन्याय के साथ विनाश ही नीतीश-भाजपा सरकार का मूल मंत्र है.

इससे पहले आतंकियों ने बिहार के ही मजदूर अरविंद कुमार शाह की हत्या कर दी थी. शाह भी बांका जिले के मूल निवासी थे और श्रीनगर में स्ट्रीट फूड वेंडर के रूप में काम करते थे. तीन महीने पहले उनके भाई की कोविड के कारण मौत हो गई थी.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजम्मू कश्मीरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया