लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा बोले- हिंदू, जैन, सिख और इसाई शरणार्थियों को जगह, लेकिन एक भी घुसपैठिए को देश में नहीं रहने देंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 09:31 IST

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बड़ी तादात में घुसपैठिये हैं, आप मोदी जी और हमारे नेताओं को मजबूत कीजिये।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक बताया।उन्होंने कहा कि क भी घुसपैठिये को देश में नहीं रहने देंगे और हिंदू, जैन, सिख और ईसाई शरणार्थियों को हम शरण देंगे। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि एक भी घुसपैठिया देश में नहीं रहने पाएगा। वो झारखंड के बोकारो में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक बताया।

नड्डा ने कहा कि जब दुनिया में मंदी की आहट हुई, तो भारत में मंदी आने से पहले ही आदरणीय मोदी जी ने फैसला किया और 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये का टैक्स को छोड़ दिया। ताकि लोगों का पैसा लोगों के पास रहे। ये पैसा जनता के बीच में जाएगा, जिससे बाजार में तेजी आएगी। 

उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में बड़ी तादात में घुसपैठिये हैं, आप मोदी जी और हमारे नेताओं को मजबूत कीजिये। हम एक भी घुसपैठिये को देश में नहीं रहने देंगे और हिंदू, जैन, सिख और ईसाई शरणार्थियों को हम शरण देंगे। 

जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हाल में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि वह (मोदी) दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जबर्दस्त नेतृत्व क्षमता का लोहा अब पूरी दुनिया मानती है और पिछले पांच वर्षों में वह दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओें में शुमार हो गये हैं। 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की जरूरतों को पूरा करने में मदद की है, स्वास्थ्य क्षेत्र में और आवाजाही संपर्क बढाने के लिए कदम उठाए गए हैं। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की सभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ना सिर्फ शिरकत की, बल्कि वहां उपस्थित भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९झारखंड विधानसभा चुनाव 2019वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस