लाइव न्यूज़ :

अभी NRC पर कोई निर्णय नहीं, यह देश कोई धर्मशाला थोड़े ही है, यह पंजीयन क्यों नहीं होना चाहिएः विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: January 3, 2020 15:51 IST

उन्होंने सवाल भी उठाया कि देश के नागरिकों का पंजीयन क्यों नहीं किया जाना चाहिए? विजयवर्गीय ने कहा, "वैसे तो प्रधानमंत्री खुद कह चुके हैं कि देश भर में एनआरसी लागू करने पर केंद्र सरकार का अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन एनआरसी है क्या? यह देश के नागरिकों के पंजीयन की प्रक्रिया है। यह पंजीयन क्यों नहीं होना चाहिए?"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, "हमें पता होना चाहिए कि हमारे देश में कौन रह रहा है। यह देश कोई धर्मशाला थोड़े ही है।"भाजपा महासचिव ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर विपक्ष के रुख पर भी निशाना साधा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने पर फिलहाल कोई विचार नहीं कर रही है।

हालांकि, उन्होंने सवाल भी उठाया कि देश के नागरिकों का पंजीयन क्यों नहीं किया जाना चाहिए? विजयवर्गीय ने कहा, "वैसे तो प्रधानमंत्री खुद कह चुके हैं कि देश भर में एनआरसी लागू करने पर केंद्र सरकार का अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन एनआरसी है क्या? यह देश के नागरिकों के पंजीयन की प्रक्रिया है। यह पंजीयन क्यों नहीं होना चाहिए?"

उन्होंने कहा, "हमें पता होना चाहिए कि हमारे देश में कौन रह रहा है। यह देश कोई धर्मशाला थोड़े ही है।" भाजपा महासचिव ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर विपक्ष के रुख पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सीएए में इस्लाम के खिलाफ भला क्या है? इस कानून से हिंदुस्तान के मुसलमानों की नागरिकता पर कोई खतरा नहीं है। लेकिन वामपंथी दलों समेत गैर जिम्मेदार विपक्ष गंदी राजनीति के षड़यंत्र के तहत सीएए को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है।"

उन्होंने सीएए का समर्थन करते हुए कहा, "देश की आजादी के बाद खुद महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक के रूप में रहने वाले सिख और हिंदू यदि ऐसा महसूस करें कि वे भारत आना चाहते हैं, तो भारत न सिर्फ उनका स्वागत करेगा बल्कि उनके रोजगार और अन्य प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करेगा।"

भाजपा महासचिव ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा, "कुछ राजनीतिक दल महात्मा गांधी के नाम पर केवल वोट मांगते रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी (भाजपा) के नेता महात्मा गांधी की कही बातों को देश में साकार कर दिखाते हैं, चाहे वह स्वच्छ भारत अभियान हो या नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) हो।" 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)मोदी सरकारममता बनर्जीपिनाराई विजयनअशोक गहलोतकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया