लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से कोई मौत नहीं, 36 नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:55 IST

Open in App

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 36 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद से यह 20वीं बार है जब एक दिन में कोई मौत नहीं हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त, 26 अगस्त, 27 अगस्त, 28 अगस्त और 29 अगस्त को भी कोविड-19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं की गई थी। इस साल दो मार्च को, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण शून्य मृत्यु की सूचना थी। उस दिन संक्रमण के 217 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई की अवधि के दौरान शहर में दूसरी लहर आई थी। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 36 नए मामले आए, जबकि कोविड​​​​-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 अगस्त को दैनिक मामलों की संख्या घटकर 20 रह गई थी, जबकि एक मौत दर्ज की गई थी। मंगलवार को, 0.05 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 28 मामले आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष