लाइव न्यूज़ :

BJP का कोई भी कार्यकर्ता JNU में हिंसा नहीं भड़का सकता: केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 14:40 IST

जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों पर हुए हमले के लिये आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आरोप है कि हमले में वामपंथी कार्यकर्ता शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पत्रकारों से कहा, ''जेएनयू में हुई हिंसा विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा है।उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में शांति मार्च निकाला।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नकाबपोश हमलवारों के हमले पर केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता या नेता हिंसा नहीं भड़का सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ है। जेएनयू में रविवार को नकाबपोश भीड़ ने छात्रों और प्राध्यापकों पर हमला किया और तोड़फोड़ भी की, जिसमें 35 से अधिक छात्र घायल हो गए थे।

जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों पर हुए हमले के लिये आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आरोप है कि हमले में वामपंथी कार्यकर्ता शामिल थे।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पत्रकारों से कहा, ''जेएनयू में हुई हिंसा विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि छात्र हमारे देश का भविष्य हैं, लिहाजा मैं कांग्रेस नेताओं और अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी प्रमुख) से छात्रों को गुमराह नहीं करने का आग्रह करना चाहता हूं।''

उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में शांति मार्च निकाला। मार्च सदर बाजार इलाके में बारह टूटी चौक से शुरू होकर जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ।

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष