लाइव न्यूज़ :

Nizamuddin Markaz Event: मथुरा में बढ़ रहा मामला, एक और मरीज मिला, कुल केस 6, तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होकर लौटा था

By भाषा | Updated: April 20, 2020 15:25 IST

उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्य में मामले बढ़ता जा रहा है। तबलीगी जमात कार्यक्रम से लौटे लोग इस मामले में संक्रमित पा जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनयति अस्पताल की स्टाफ नर्स की जांच रिपोर्ट में दूसरी बार संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।मथुरा में पहला मामला आगरा से आई एक महिला का था जिसे नयति अस्पताल में ही भर्ती किया गया था।

मथुराःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। यह युवक दिल्ली के तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे और यहां की एक मस्जिद में छिपकर रह रहे शामली जनपद निवासी एक युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस युवक को संदिग्ध मानकर छाता कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पृथक केंद्र में रखा गया था लेकिन अब उसे वृन्दावन के एल-1 कोविड-19 पृथक वार्ड में भर्ती किया गया है।

इस खबर के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। जबकि इनमें से एक नयति अस्पताल की स्टाफ नर्स की जांच रिपोर्ट में दूसरी बार संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पूर्व मथुरा में पहला मामला आगरा से आई एक महिला का था जिसे नयति अस्पताल में ही भर्ती किया गया था।

जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शेर सिंह ने बताया, “हाल ही में संक्रमित पाया गया युवक आगरा व मथुरा में दवाओं की आपूर्ति किया करता था। ओल में सर्वे के दौरान उसका नमूना लिया गया था जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।”

उन्होंने बताया, ‘‘जिले से अब तक कुल 349 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से छह संक्रमित पाए गए और 222 को संदिग्ध मानते हुए पृथक वास में रखा गया है। इनमें से 43 लोगों को दो सप्ताह का तय समय बिता लेने के बाद घर वापस भेज दिया गया है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनामथुराउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए