लाइव न्यूज़ :

'भारत जोड़ो यात्रा' से नीतीश कुमार ने किया किनारा, कांग्रेस के निमंत्रण को ठुकराया

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2023 13:41 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव को ठुकारा दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में नीतीश कुमार ने शामिल होने से किया इनकार।कांग्रेस ने जदयू को भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। जदयू के अध्यक्ष ने नागालैंड में चुनावी अभियान का हवाला देते हुए यात्रा से किया किनारा।

पटना:कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' इस समय जम्मू-कश्मीर में है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा ने दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के 12 राज्यों में यात्रा की है। इस दौरान राजनीतिक दलों और कई बड़ी हस्तियों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव को ठुकारा दिया है। 

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जदयू को 30 जनवरी को श्रीनगर में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इस पत्र के जवाब में जदयू के अध्यक्ष ने पत्र लिखकर यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पत्र में नागालैंड में पार्टी की चुनावी अभियान का हवाला देते हुए राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने से मना कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का समाप्त करेगी। इस दौरान श्रीनगर में पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी और विपक्ष को एक मंच पर लाकर अपना दम दिखाएगी। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की ओर से 24 दलों को निमंत्रण भेजा गया है। अब जेदयू ने यात्रा में शामिल होने पर अपना रुख साफ कर दिया है। विपक्ष को एक मंच पर लाने की कांग्रेस की मंशा को निश्चय ही इससे बड़ा झटका लगा है।

नगालैंड में जदयू का चुनावी अभियान 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया था। इसके जवाब में जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन ने खड़गे को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि जदयू द्वारा नागालैंड में पार्टी का चुनावी अभियान शुरू करने वाली है, जिसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही है। चुनावी अभियान का हवाला देते हुए जदयू ने पदयात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। 

इसके साथ ही पत्र में राजीव रंजन सिंह ने लिखा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है और जिन संवैधानिक संस्थाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अनियंत्रित कार्यकारी शक्ति पर नियंत्रण और संतुलन सुनिश्चित करें, उन्हें व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है। मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहता हूं लेकिन मुझे बहुत खेद है, क्योंकि मुझे उसी दिन नागालैंड में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत में मौजूद होना है। 

बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मयावती, पश्चिम बंगाल की सीएम ममत बनर्जी, शरद पवार, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे समेत कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया है। हालांकि, इस कार्यक्रम में दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना सीएम केसीआर को नहीं बुलाया गया है। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos