लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar-Tejashwi yadav: राबड़ी देवी ने कहा-सब माफ, तेजस्वी ने पांव छूकर सीएम नीतीश से आशीर्वाद लिया, भाजपा शपथ ग्रहण समारोह से दूर, देखें झलकियां

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 15:52 IST

Nitish Kumar-Tejashwi yadav swearing-in: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आज दोपहर दो बजे उन दोनों को शपथ दिलाई। भाजपा शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है।नीतीश कुमार ने आज 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार ने आज 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि तेजस्वी यादव ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने आज दोपहर दो बजे उन दोनों को शपथ दिलाई। भाजपा शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहा।

शपथग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने पांव छूकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। भाजपा के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ। पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ भाजपा ने जो भी किया, वह ठीक नहीं था। इस कारण भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में आने का फैसला करना पड़ा। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी बहु राजश्री और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी है।

उन्होंने कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है। सब मीडिया की देन है कि यह दिन देखने को मिला। मीडिया ने पूछा कि जो गलतियां हुई, उसे सुधारेंगे? राबड़ी देवी ने कहा कि सब माफ है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत खुश है। वहीं, तेजप्रताप ने कहा कि सरकार में नौजवानों के लिए काम करने आए हैं। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले नीतीश कुमार के अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास पर बैठक हुई। इसमें तेजस्वी यादव के साथ मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी मंथन हुआ। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय चौधरी और श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मार्च 2000, नवम्बर 2005, नवम्बर 2010, फरवरी 2015, नवम्बर 2015, जुलाई 2017 और नवम्बर 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज 10 अगस्त 2022 को आज आठवीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

टॅग्स :राबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया